फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ हुए लामबंद, कार्य रुकवाया

Mon, 09 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर ब्लाक के बड़ागांव में 500 मीटर के सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर ग्रामीण सोमवार को भड़क गए। उन्होंने न सिर्फ काम रुकवाया, बल्कि उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत भी की।
विज्ञापन



 कहा कि निर्माण कार्य में बालू की जगह रेत एवं ईंट की जगह घटिया दोमा ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। रानीपुर ब्लाक के बड़ागांव में 500 मीटर सीसी रोड का निर्माण हो रहा है।


 निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था मंडी परिषद के द्वारा एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में न सिर्फ घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, बल्कि कार्य भी मनमाने ढंग से कराया जा    रहा है। इसी बात को लेकर सोमवार को गांव के लोगों ने कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन



 गांव के बृजेंद्र यादव, राजेंद्र राय, दीनानाथ राय, अखिलेश राम, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमशंकर राय, संजू राम, शिवानंद उपाध्याय, विजय प्रकाश राय, विजय यादव,


रामप्रित गोड़, टुन्नू यादव, देवप्रकाश राय, लल्लन यादव, जयप्रकाश यादव ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और ठेकेदार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उच्चाधिकारियों को फोन पर सूचित कर शिकायत दर्ज कराई। 


गांव के लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में लाल बालू की जगह सफेद बाल भी नहीं लग रहा है, बल्कि रेत का बालू इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, ईंट भी घटिया लगाई जा रही है।


बोल्डर और गिट्टी की जगह कंकड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं शुरू हुआ तो वह चक्का जाम और धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें