फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबड्डी में राजापुर की टीम ने आजमगढ़ को पांच पॉइंट से हराया

विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : शहर में शनिवार को हंगामा कर रहे दुकानदारों से बात करती सदर विधायक।
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सौसरवां गांव में शनिवार को बाल कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें आजमगढ़, मुबारकपुर, चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना से 9 टीमों ने भाग लिया। राजापुर की टीम ने आजमगढ़ को पांच पॉइंट से हराया।
विज्ञापन

इस कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन बसपा के पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्म सिंह गौतम ने फीताकाट व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसमें हरई आजमगढ़ और ट्रेंड क्लब राजापुर के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। 15 मिनट की यह कबड्डी प्रतियोगिता दोनों टीम के बीच हुआ। इसमें शानदार मुकाबला करते हुए ट्रेंड क्लब के खिलाड़ियों ने 5 पॉइंट बनाकर विजय पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ आंबेडकर क्लब चिरैयाकोट और रफ्तार क्लब सौसरवां के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आंबेडकर क्लब चिरैयाकोट की टीम ने 6 पॉइंट बनाकर विजई रही। तीसरे राउंड के हुए मैच में ऑलराउंडर क्लब सेमरी और हरई क्लब आजमगढ़ के बीच 15 मिनट का मुकाबला हुआ। जिसमें हाफ टाइम में हरई के खिलाड़ी ऑलराउंडर क्लब के खिलाड़ियों पर भारी पड़े। अंत में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हुए शानदार मुकाबला में हरई की टीम ने कुल 29 पॉइंट बनाई। ऑलराउंडर की टीम ने मात्र 23 पॉइंट ही बना कर सिमट कर रह गई। इसमें शानदार मुकाबला करने वाली हरई आजमगढ़ की टीम ने 5 पॉइंट से विजय पर कब्जा जमा कर लिया। इसी तरह से अन्य कुल 9 टीमों ने अपना-अपना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें