फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जलभराव में खड़े होकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
फतहपुर मंडाव ब्लाक के कटघरा शंकर गांव में जलजमाव और नाली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामी
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कटघरा शंकर में सड़क पर जलभराव में खड़े होकर ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर प्रदर्शन किया। सभी ने गांव में जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। नारेबाजी करते हुए गांव के संदीप कुमार, रिंकू गोस्वामी, नसीम अहमद, सोनी, गोलू, अमरनाथ, अरविंद, मीना, पूजा, इंदु और मीरा आदि ने बताया कि चिनिया पोखरे के पास मुहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। नाली निर्माण के लिए कई बार प्रधान और ग्राम सचिव से कहा गया, लेकिन कभी प्रस्ताव नहीं भेजा गया। जबकि वहां से कुछ ही दूरी पर पोखरे में पानी गिराने में सुविधा होगी। बारिश और घर का गंदा पानी रास्ते पर भर जाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। हर रोज लोग कीचड़ में फिसलकर घायल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें