फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गाढ़ा ताल और खड़िया नाले के संरक्षण की उठाई आवाज

विज्ञापन
मखना पिंडोहरी में गंगा स्वच्छता रैली निकालते छात्र और छात्राएं।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
जिला गंगा समिति न गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को ब्लॉक के पिंडोहरी स्थित निजी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों से गाढ़ा ताल, खड़िया नाले और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की अपील की। वक्ताओं ने बताया कि गाढ़ा ताल क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण जलाशय है।
खड़िया नाला भी क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था का अभिन्न अंग है, जो वर्षा जल को संचालित कर भूजल स्तर को बनाए रखने में सहायक होता है। रैली के दौरान तमसा, घाघरा एवं भैसही नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें