कलेक्ट्रेट पर मांगाें को लेकर प्रदर्शन करतीं आशा । संवाद
अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता सेवा संगठन के तत्वावधान में आशा एवं संगिनी बहनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया।
प्रदर्शन के दौरान मीरा ने कहा कि आशाओं और संगिनियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्हाेंने मांग किया कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए। उन्होंने प्रदर्शन के अंत में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की आशा एवं संगिनी बहनें अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष रखने के लिए आगामी 30 सितंबर 2026 को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित करने जा रही हैं।
ज्ञापन के ज़रिये मांग की गई है कि लखनऊ स्थित निर्धारित स्थल (ईको गार्डन) पर होने वाले इस धरना प्रदर्शन के लिए शासन द्वारा अनुमति प्रदान की जाए तथा आवश्यक प्रशासनिक सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान मीरा मौर्या (संगिनी), मीरा साहनी (संगिनी), आरती देवी, चिंता देवी सहित कई आशा एवं संगिनी कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहीं।