शनिवार की शाम छह बजे के करीब अचानक झमाझम बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे खिल गए। वही हुई तेजबारिश के बाद नगरपालिका प्रशासन के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शहर के निचले इलाकों के मुहल्लों के कई घरों में पानी घुस गया। ग्रामीण अंचलों के बाजारों में भी जलभराव होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान लोग जहां सड़क के दोनों ओर बनी दूकानों के सामने खड़ेहोकर बारिश का इंतजार करते रहे।
जनपद में मानसून सक्रिय रहने से बारिश का क्रम शनिवार को जारी रहा। सुबह लगभग सात बजे तेज बारिश शुरू हुई। लगभग आधा घंटे तक हुई। शाम लगभग छह केकरीब तेज झमाझम बारिश होने से किसान खुशी से झूम उठे। बारिश होने से बची रोपाई का कार्य तेज हो गया है। रोपाई हुए खेतों की मेड़ को दुरुस्त करने में किसान लगे रहे। बारिश जहां खेती किसानी के लिए वरदान साबित हो रही है।
वहीं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से निचले इलाकों के मुहल्लों के लोगों की स्थिति नारकीय हो गई है।
शनिवार की शाम तेज बारिश होने से नगर के हरिकेशपुरा, मठिया टोला, मुंशीपुरा देवपरवा चांदमारीइमिलिया और सहादतपुरा नई बस्ती, निजामुद्दीनपुरा, रघुनाथपुरा, मुंशीपुरा,ब्रह्मस्थान, भीटी सहित विभिन्न मुहल्लों के कई घरों में पानी घुस गया। पानी निकासी के इंतेजाम न होने के कारण मुहल्लों की गलियां नाले के शक्लमें तब्दील नजर आई। ऐसे में पानी से घिरे घरों में निवास करने वालों कोसांसत झेलनी पड़ी।