मऊ। सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल्स वर्ष 2017-18 के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राज्य कर्मचारियों के कल्याण के लिए खेल के विकास एवं शारीरिक संवर्धन के लिए वर्ष 2017-18 में विभिन्न खेलों में आयोजित होने वाले सिविल सर्विसेज चयन, ट्रायल्स के तहत 18 अगस्त, 2017 को जिला स्तर पर होगा। जबकि 21 और 22 अगस्त को मण्डल स्तर पर ट्रायल होगा। इसके बाद प्रदेश स्तर पर 24 और 25 अगस्त, 2017 को ट्रायल होंगे। इस क्रम में जिला खेल कार्यालय द्वारा सभी खेलों के जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज ट्रायल्स 18 अगस्त को प्रात: 9 बजे से डा. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम, मऊ मेें आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट एवं हॉंकी खेल शामिल किए गए हैं। जिला क्रीडाअधिकारी ने बताया है कि इन खेलों के ट्रायल में जिला परिषद, नगर पालिका ,नगरनिगम, पंचायत और पुलिस विभाग के कर्मचारी अध्यापक, सहायक अध्यापक आदि भाग नहीं ले सकेंगे।