फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक कर होती रही बारिश, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भी यास तूफान का असर दिखने लगा है। बुधवार की देर सात जिले में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग 10 बजे से शुरू रुक-रुक कर पूरे दिन बारिश होती रही। इसके चलते सड़कों पर जलभराव और कीचड़ हो गया। बारिश के चलते लोग समय से दफ्तर नहीं पहुंच सके। तापमान लुढ़क कर अधिकतम 26 और न्यूनतम 24 डिग्री सेस्लियस पर पहुंच गया जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। मौसम का रुख देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे से शुरू हुई बारिश रुक-रुक पूरे दिन होती रही। 29 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन की तरफ से गठित विशेष टीमें निगरानी में लगी रहीं। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एस प्रसाद का कहना था कि जिले के समस्त विद्युत उपकेंद्रों पर अवर अभियंता को टीम के साथ अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों में कोविड हास्पिटल, आक्सीजन प्लांट पर प्राथमिकता के आधार पर विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है। अपर जिलाधिकारी के. हरि सिंह का कहना था कि तूफान के मद्देनजर समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भारी बारिश की आशंका के चलते गेहूं खरीद बंद
जिले में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर गेहूं खरीद बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। किसानों को क्रय केंद्र पर गेेहूं न लाने का निर्देश दिया गया है। मौसम सामान्य होने पर खरीद शुरू होगी। इस बाबत एआर विवेक कौशल ने बताया कि क्रय केंद्रों से डंप गेहूं का उठान करा लिया गया है। मौसम सामान्य होने पर ही किसान क्रय केंद्रों पर अपना गेहूं लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें