फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश

Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार की देर शाम छह बजे के करीब तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को जहां गरमी से राहत मिली। मौसम में बदलाव से किसानों के चेहरे खिल गए। इससे पूर्व दिन में भीषण गर्मी के साथ उमस होने से बेहाल लोगों की बेचैनी बिजली की कटौती ने बढ़ा दी। इसका परिणाम रहा कि लोग गर्मी से बिलबिला उठे । सुबह से कटी बिजली देर शाम सात बजे के करीब बहाल हुई।
विज्ञापन



 सोमवार को सुबह से ही बेतहासा गर्मी पड़ी, दोपहर हाते होते लोग उमस और गर्मी से बेहाल दिखे। इस बीच जिला अस्पताल के पीछे फाल्ट होने के कारण उसे ठीक करने के लिए आपूर्र्ति ठप कर दी गई। इससे लोगों का जीना दुश्वार हो गया। लोग घरों से निकलकर पेड़ की छांव की तलाश में जुट गए। देर शाम छह बजे के करीब मौसम में बदलाव आया। इस दौरान तेज हवा और कड़क के साथ हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई।   


रतनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सोमवार को अपराह्न तेज हवा के साथ एक घंटे तक झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली। कोपागंज संवाददाता के अनुसार टडियांव फीडर में आए दिन हो रही तकनीकी खामी से बिजली संकट गहराता ही जा रहा है। भीषण गर्मी से परेशान लोग  प्रशासन से दो-दो हाथ करने के मूड में है।   सयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक इसी  क्रम में रविवार की शाम हुई।  इसमें विद्युत दुर्व्यवस्था को  लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन



बैठक को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के  अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि टड़ियांव फीडर से कोपागंज के आधे हिस्से के  साथ साथ भदसा मानोपुर,भेलाबंध ,सोंडसर ,भांवरकोल कांछीकला, मूंगमास, फिरोजपुर सहित दर्जनों गांवों को  विद्युत आपूर्ति की ज ाती है। एक हफ्ते से  नाम मात्र बिजली मिल रही है। कम बिजली मिलने से कृषि सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।  बैठक में हरिनारायण शर्मा ,राजकुमार  ठाकुर ,ठाकुर प्रसाद ,रविंद्र सिंह ,अरविंद कुमार ,विंध्याचल राजभर , राजेश , प्रदीप, देवेंद्र घूरा, चन्द्रिका प्रसाद आदि शामिल रहे।


पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के  विभिन्न इलाकों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं बिजली कटौती से  लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। गर्मी से निजात  पाने के लिए लोग बाग  बागीचों मे आराम करते देखे गये। मां  बनदेवी धाम पर अति प्राचीन पोखरी में बच्चे स्नान करते देखे गए।


रानीपुर संवाददाता के अनुसार अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। 14 घंटे के सापेक्ष पांच घंटे भी नहीं मिल पा रही है।कम बिजली मिलने से खेती  किसानी पर तो विपरीत असर पड़ ही रहा है। छोटे-छोटे उद्योग धंधे भी बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। लोगों ने 18 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें