रेलवे स्टेशन पर पंजाब से आई गेहूं की रैक शनिवार को बारिश में भीग गई। आनन फानन में माल गोदाम और ठेकेदार ने तीरपाल की व्यवस्था कर बोरियों को ढका। साथ ही उन्हें ट्रकों में भरकर बढुआ गोदाम स्थित एफसीआई के गोदाम में भेजा गया।
लेकिन इस दौरान काफी बोरियां भीग गईं। शुक्रवार की शाम को मालगाड़ी द्वारा पंजाब प्रांत से गेहूं की बोरियों से भरी रैक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 3300 टन गेहूं था। शनिवार की सुबह मजदूरों ने बोरियों को उतारकर माल गोदाम के प्लेटफार्म पर रख दिया। इसी दौरान काफी तेज बारिश हो गई।
इस वजह से गेहूं की ज्यादातर बोरियां भीग गईं। आनन फानन में ठेकेदार द्वारा तीरपाल की व्यवस्था की गई। इसके बाद बोरियों को भीगने से बचाया जा सका। ठेकेदारों ने तत्काल मौसम की नजाकत को देखते हुए बोरियों को ट्रक पर लदवाकर उसे बढ़ुुआ गोदाम स्थित माल गोदाम पर भेजा। लेकिन शहर में नो इंट्री के कारण कुछ बोरियों को गोदाम तक नहीं भेजवाया जा सका।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब बारिश में अनाज की बोरियां भीगी नहीं। कई बार रेलवे स्टेशन पर अनाज भरी बोरियां भीग चुकी हैं। इस वजह से गोदाम में गेहूं की बोरियां भीगी हुई गोदाम में जाती हैं।