फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर तेज धूप तो कहीं बारिश

Sat, 16 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बारिश
विज्ञापन
बारिश के लिए तरस रहे जनपद में शनिवार को बरसात तो हुई लेकिन कुछ ही जगहों पर। एक ही समय पर कुछ स्थानों पर चिलचिलाती धूप तो कहीं बारिश हुई। बारिश वाली जगहों पर किसान काफी खुश्‍ा दिखे।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे नगर क्षेत्र में जबरदस्त बारिश शुरू हुई। इसी समय खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर आदि क्षेत्रों में तल्ख धूप निकली रही और बारिश का नामोनिशान नहीं रहा। नगर सहित कोपागंज और मधुबन, हलधरपुर एवं घोसी में भी उसी समय बारिश हुई।


प्रकृति का यह संयोग और दृश्य एक दिन की बल्कि प्रतिदिन की बात है। शुक्रवार की रात कोपागंज, घोसी और मधुबन में जहां जबरदस्त बारिश हुई वहीं रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, खुरहट आदि क्षेत्रों में महज बूंदाबांदी ही होती रही। जिले के सभी तहसीलों में अभी तक खुलकर बारिश नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



जिससे सूखे की आशंका से किसान आश्वस्त हो सके। मानसून को लेकर पिछले एक माह से तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक जो बारिश हुई उससे धान की रोपाई हो पाना संभव नहीं है। प्रकृति की इस प्रकार की बारिश से किसान तरह-तरह की आशंकाओं से ग्रसित है। किसान देवप्रकाश राय कहते हैं कि जिले में मानसून है कि नहीं यह पता ही नहीं चल पा रहा है। कहा कि मानसून में एक साथ बारिश होती है। लेकिन इस बार बरसात कहीं-कहीं हो रही है तो कहीं-कहीं नहीं के बराबर बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें