फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बािररिश्ा

Wed, 22 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बारिश्‍ा
विज्ञापन
मानसून के जोरदार आगाज से खेत और किसान खुश हैं जबकि शहर के निवासियों को राहत मिली है। मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले भर में जोरदार बारिश हुई। इससे उमस से राहत मिली है। पहली बारिश में कुछ मुश्किलें भी पेश आईं। बिजली गिरने से उसकी चपेट में दो लोगों की मौत हो गई। शहर में कई जगह जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पढ़ा।
विज्ञापन



लगातार दूसरे दिन मानसूनी बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया। समय से वर्षा शुरू होने पर किसान खुश हैं। धान की नर्सरी को नई जान मिली है। इसके साथ ही खेती किसानी शुरू हो गई है। घोसी कोतवाली के बड़रांव गांव में ओमकार (22)  खेत में काम कर रहे थे। उसी समय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गए। उनका पूरा शरीर काला पड़ गया और मौके पर ही मौत हो गई थी। रामचन यादव की एक गाय, एक पड़वा, श्रीकृष्ण यादव की एक बछिया की भी बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई।  हलधरपुर थाने बेलौझा निवासी इंदल राजभर नसीराबाद में आम तोड़ रहा था। उसी समय बिजली गिरी और उसकी चपेट मे आकर उसकी मौत हो गई।


लगातार महीने भर से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली है। इसके साथ ही कुछ दुश्वारियां भी पेश आईं।  कई जगह जाम लगा।
निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला में जलभराव के चलते राहगीरों परेशान हुए। पकड़ी मोड़ पर पेड़ गिरने से कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। रतनपुरा के में हुई झमाझम बारिश के बाद खेतों में हलचल बढ़ गई है। रतनपुरा बाजार में  कई दुकानों में पानी घुस गया। बारिश से मिली राहत के सामने ये मुसीबतें कुछ भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें