फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों में लोगों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग

Tue, 21 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
याोग
विज्ञापन
सुबह का सूरज निकला तो सारा शहर योग की मुद्रा में दिखाई दिया। उम्र की परवाह किए बगैर लोग विश्व योग दिवस पर योगासन करने लिए निकले। आध्यात्मिक संस्थाओं ही नहीं बल्कि स्कूल-कालेजों में भी जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। योग के प्रति लोगों में खूब उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन



नगर पालिका के कम्यूनिटी हाल में आर्ट आफ लीविंग के योग शिविर का उद्घाटन प्रभागीय निदेशक वानिकी डॉ. अनिरुद्ध पांडेय ने दीप जलाकर किया। शिविर में नाड़ी शोधन, प्राणायाम और आसन सिखाए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय योग पद्धति बेमिसाल है।


बीज अनुसंधान निदेशालय में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों योगाभ्यास किया। गाजीपुर तिराहे पर हुई योग जागरूकता गोष्ठी में जिला होम्योपैथिक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि योग से शरीर की ऊर्जा को लयबद्ध करके स्वस्थ रहा जा सकता है। डॉ. अरविंद श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



 स्कूलों, कालेजों में योग शिविर, जिनमें छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया। सेंट्रल एकेडमी, सनबीम स्कूल में सैकड़ों छात्रों और  डीसीएसके पीजी कालेज के मैदान में योग प्रशिक्षक हीरा लाल ने एनसीसी कैडेटों को योगभ्यास कराया। आजाद पब्लिक स्कूल दुबारी दिवाकर शर्मा ने योग कराया। मधुबन खेल मैदान में पतंजलि योग पीठ के सुरेंद्र चौहान, नारी संघ ने अमर शहीद चेतना संस्थान और मर्यादपुर में ग्रामोदय विकास योग साधन ज्योति सेवा संस्थान ने आसन कराए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें