फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ पड़े ओले, एक की मौत

Fri, 27 May 2016 11:42 PM IST
मऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिपाह इब्रािहमाबाद बाजार में शुक्रवार को तेज आंधी में कार पर गिरा पेड़। अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार की देर शाम पांच बजे के करीब अचानक मौसम बदल गया।  कुछ ही देर में आंधी के साथ बारिश ने दस्तक दी। मुख्यालय से लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में कई स्थानों पर पेड़ धराशाई हो गए। पहसा और नसोपुर क्षेत्र में ओले भी पड़े। घोसी तहसील क्षेत्र में वज्रपात से तीन लोग झुलस गए। आनन फानन में लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आंधी में तार टूटने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


वहीं मऊ सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनाथपुर में आंधी-बारिश के बीच ओला पड़ने के दौरान निवासी कल्पनाथ (32) पुत्र हीरा बचने के लिए एक पेड़ के नीचे चला गया। तभी पेड़ की विशाल डाल टूट गई। जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। लोगों को इसकी जानकारी आंधी पानी शांत होने के बाद हुई।गुरुवार से ही गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। शुक्रवार को दिन भर गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को मौसम में एकाएक बदलाव आया। चक्रवाती तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। परदहां ब्लाक क्षेत्र के नसोपुर, घोसी तहसील क्षेत्र, परदहां ब्लाक क्षेत्र, कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।

साथ ही ओले पड़े। किसानों के अनुसार ओले पड़ने से टमाटर, मिर्च की फसल को नुकसान होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। किसान रामायन प्रसाद, श्यामा, शिवचंद का कहना है कि ओले पड़ने से टमाटर में दाग लग जाएगा।  पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तूफान के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर ओला पड़ा। ओला पड़ने से अफरातफरी का माहौल रहा। कहिनौर गांव में पूर्व प्रधान कांता प्रसाद के मकान पर नीम का पेड़ गिर गया। इसी क्रम में ओमप्रकाश के मकान पर पेड़ गिर गया। सिपाह इब्राहिमाबाद संवाददाता के अनुसार घोसी-मधुबन मार्ग पर जा रही एक मारुति कार पर पेड़ गिर गया। 
विज्ञापन


घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर के राजा नहुष के कोट पर बारिश के साथ ओला पड़ने पर  आम के पेड़ के  नीचे छिपने गए घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार निवासी तीन लोग आकाशीय विजली के चपेट में आने से  झुलस गये।जिन्हें लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती  कराया गया। ब्लाॅक प्रमुख सुजीत सिंह सीएचसी पहुंच  कर घायलों का हाल जानने के साथ आर्थिक मदद दिया।
 
  घोसी नगर के क़स्बा बाजार निवासी विजयी सोनकर40पुत्र गणेश,कपूर सोनकर और  बब्लू सोनकर 35पुत्र रामधारी घर से थोड़ी दूर स्थित राजा नहुष कोटपर अपने खेत  पर गये थे।शुक्रवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे बरसात और ओला गिरने पर सभी बचने के  लिये आम के पेड़ के नीचे छिपने चले गये। इस बीच तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ पर  गिरी जिसके प्रभाव में आकर तीनों झुलस गये। सभी को सी एच सी  में भर्ती कराया गया। ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह ने हालचाल लेने के  साथ अधिकारियों को अवगत कराया।जिसपर तहसीलदार सुनील बरनवाल ने पहुंच कर  जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें