फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया रेलवे कर्मी

Tue, 10 Mar 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौत हो गई। युवक दिल्ली रेलवे में काम करता था और आज ही उसकी दिल्ली के लिए ट्रेन थी।
विज्ञापन



आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के खजौली निवासी अलाउद्दीन उम्र 20 वर्ष पुत्र अब्दुल मुस्तफा मंगलवार को रतनपुरा से बाइक से करहां अपनी नानी के घर मिलने जा रहा था। वह जैसे ही सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास पहुंचा।

 पीछे से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान ट्रक को चालक लेकर भाग निकला। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी होने के बाद फौरन सरायलखंसी थानाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोरचरी भेज दिया।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी होने के बाद अलाउद्दी के परिजनों में कोहराम मच गया और सभी जिला अस्पताल पर विलाप करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें