फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीजीएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 08 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन मऊ का शुक्रवार को गोरखपुर के सीनियर डिप्टी जनरल मैनेजर पीएन राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर साफ सफाई सहित पेयजल, खानपान सहित शौचालय पर नजर दौड़ाई।
विज्ञापन



गोरखपुर से एसडीजीएम कार द्वारा सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद वे सबसे पहले स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में गए। वहां से उन्होंने कंट्रोल रूम, रेलवे ट्रैक चैंबर, डारमेट्री आदि का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने कर्मचारियों को सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान महिला ट्वायलेट में पानी जाम होने के  बाद अधिकारियाें पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्हाेंने तत्काल उसको सही करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन



 निरीक्षण के दौरान सूचना पट्ट पर पोस्टर चिपके रहने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सूचना पट्ट पर सूचना लिखी जानी चाहिए। उन्होंने पूछताछ काउंटर पर यात्रियों से कुछ बातचीत भी की। साथ ही वहां बैठे कर्मचारी से स्वयं आम आदमी बनकर ट्रेन की जानकारी हासिल किया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों को दिए गए निर्देश में कहा कि रेलवे अपनी सुविधाओं को व्यवस्थाओं के लिए जाना जाता है। ऐसे में रेलवे की सुविधाओं में कोई भी कमी नही आनी चाहिए। जो भी सुविधाएं यात्रियों को दी जा रही है उसे अच्छे ढंग से दी जानी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को सही करने का कर्मचारियों को निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें