इंदारा। वाराणसी-गोरखपुर रेलवे मार्ग स्थित इंदारा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक 4 सी में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, इससे रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। उधर घटना के बाद भाग रहे चालक को पकड़कर आरपीएफ थाने ले आई।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सात बजे के करीब ट्रेन गुजरने पर इंदारा स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक 4 सी को केबिन मैन ने बंद कर दिया। इसी बीच पिकअप चालक ने फाटक बंद होने से पहले निकलने की कोशिश की। इस प्रयास में पिकअप बेकाबू होकर फाटक से टकरा गई, इससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। रेल मार्ग बाधित होने के साथ ही फाटक पर जाम लग गया। आनन फानन में मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर जंजीर लगाकर पार कराया। रेलवे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद गेट बनाया गया। गेट मैन ने सूचना देकर आरपीएफ पुलिस को बुला लिया। मौके पर आरपीएफ प्रभारी हृदयानन्द तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने पिकअप को चालक सहित पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिकअप पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई किया गया।