मऊ। श्रमिक विशेष ट्रेन से यात्रा करने के दौरान अधेड़ की अचानक हालत खराब हुई। ट्रेन रुकने पर साथ के लोगों ने इसकी सूचना रेल प्रशासन को दिया। इस दौरान बीमार को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध मौत होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के रिश्तेदार के अनुसार बताए गए लक्षण के आधार पर सीएमओ ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। वैसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मृत अधेड़ शिवशंकर पांडेय (45) पुत्र नरसिंह पांडेय देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के सरयां गांव के निवासी थे। मृतक के परिवार के सदस्य मुंबई में कारोबार करते है। शिवशंकर पांडेय परिवार के साथ काम मे सहयोग करते थे। लॉक डाउन में होटल बंद होने पर शिवशंकर अपने भाई के साले दीपक द्विवेदी के साथ श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09001 से घर लौटने के लिए ट्रेन में सवार हुए। यह ट्रेन गोरखपुर जाने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से ट्रेन को मऊ डायवर्ट कर दिया गया। साथ मे मौजूद मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि मऊ स्टेशन पहुँचने से पहले शिवशंकर की तबियत खराब हुई। इस दौरान उन्होंने उल्टी किया। इसके बाद बेहोश होकर गिर गए। ट्रेन रुकने पर तत्काल इसकी सूचना रेल प्रशासन को दिया गया।
रेल प्रशासन ने बिना समय गवाएं बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाई। लेकिन जांच के बाद डाङ्खक्टरो ने शिवशंकर को मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलने पर मृतक के देवरिया स्थित घर से छोटे भाई विजयशंकर पांडेय सहित अन्य लोग रेलवे स्टेशन पर मौजूद है।