फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर 20 किलो पॉलिथीन जब्त िकया

विज्ञापन
गाजीपुर तिराहे पर अभियान के दौरान दुकानों पर पॉलिथीन की जांच करते सिटी मजिस्ट्रेट और ईओ नगर पालिका। - फोटो : mau
विज्ञापन
 प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही अमानक पॉलिथीन को लेकर जिला प्रशासन और नगर पालिका ने शुक्रवार को नगर के  अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने करीब 20 किलो से ज्यादा पॉलिथीन जब्त की। वहीं 17 दुकानदारों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। जांच के दौरान प्रशासन ने बाजारों में व्यापारियों के यहां  50 माइक्रोन से कम और 0.05 मिलीमीटर से कम की पॉलिथीन की जांच की।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान और नगर पालिका ईओ संजय कुमार मिश्रा, निरीक्षक नरेश कुमार, सत्यप्रकाश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अमानक पॉलिथीन में सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। टीम सबसे पहले सहादतपुरा स्थित रोडवेज बाजार पहुंची। इसके बाद गाजीपुर तिराहा, फातिमा तिराहा और ब्रह्मस्थान स्थित प्राइवेट बस स्टैंड स्थित बाजार के 50 से ज्यादा व्यापारियों के यहां चेकिंग अभियान चलाया। जहां टीम को 20 किलोग्राम पॉलीथिन मिलने पर व्यापारियों से 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की। साथ ही चेताया कि दुबारा पॉलिथीन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उधर जिला प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त चेकिंग अभियान से नगर में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें