फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत स्पोर्टिंग क्लब मऊ फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। एनई रेलवे स्पोर्टिँग क्लब इंदारा के तत्वावधान में मेला मैदान के प्रांगण में चल रही स्व. श्रीधर यादव स्मृति राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को न्यू नेशनल क्लब मुबारकपुर आजमगढ तथा राहत स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया।राहत स्पोर्टिंग क्लब मऊ ने न्यू नेशनल क्लब मुबारकपुर आजमगढ़ को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाया। मुख्य अतिथि डॉ. राम विलास यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

स्व. श्रीधर यादव स्मृति राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच न्यू नेशनल क्लब मुबारकपुर आजमगढ तथा राहत स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया।पहले हाफ समाप्त होने के कुछ क्षण पहले आजमगढ़ के तारिक ने जोरदार गोल कर अपनी टीम को एक गोल की बढत दिलाया।कुछ ही मिनट में मऊ के खिलाड़ी ने शानदार गोल कर टीम को 1 - 1 गोल की बराबरी कराया।दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।खेल का निर्णय टाईब्रेकर में 4- 4 की बराबरी रही।दूसरे टाई ब्रेकर में राहत स्पोर्टिँग मऊ ने मुबारकपुर आजमगढ़ को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।खेल के निर्णायक अबुजर, मुहम्मद हामिद, सरफराज रहे। इस अवसर पर सुनील सिंह राणा, सलमान, डॉ. ए के सिंह, जुबैर, अखिलेश,शरद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें