मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से जिले के विभिन्न इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों में मिशन साहसी कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के लिए नगर के सोनीधापा इंटर कालेज परिसर में ट्रेनर्स ट्रेनिंग कैंप लगाया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए गए ।
इस मौके पर डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहते हैं। कहा कि विद्यार्थियों को परिषद के साथ राष्ट्र पुर्ननिर्माण के लिए काम करना चाहिए। समाजसेवी नूपुर अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् छात्राओं को आत्मरक्षा का उपाय बताता है। इसमे सभी छात्राओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। कहा कि आज की महिला किसी भी पुरुष से कम नहीं है। जिला संयोजक सुधांशु सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की मिशन साहसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सहसंयोजक आलेश मौर्या, हरिओम शर्मा, ओमकार, रिया कुशवाहा, प्रियंका वर्मा, सहाना बानो, ईशा, कुमकुम, करीना, कन्नुप्रिया विकारन, राहुल, प्रदीप आदि शामिल रहे । संचालन नीरज मौर्या ने किया।