फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति सेक रही है सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। ब्लाक के कसारा मोड़ स्थित मैरेज हाल में बृहस्पतिवार को चौहान समाज की बैठक का आयोजन हुुआ। जिसमें गत दिवस करणी सेना के जिलाध्यक्ष और अन्य लोगों ने चौहान समाज को गालीगलौज के साथ मारपीट की घटना की निंदा की गई।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के जिलामंत्री भारत भीम चौहान ने घटना के वक्त कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों पर मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि करणी सेना के लोगों द्वारा मारपीट की घटना की जा रही थी। आरोप लगाया कि उस समय सपा के कई पदाधिकारी शामिल रहे। आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान को बुरी तरह पीटा गया। मौजूद सपा पदाधिकारियों ने थोड़ा भी बचाव नहीं किया। आरोप लगाया कि सपा अब इस मामले को लेकर राजनीति कर रही है। बैठक में रामबिलास चौहान, रामसूरत चौहान, मुसाफिर चौहान, संजय चौहान, संदीप चौहान, अनिल चौहान सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें