फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी राश्नकार्ड बनवाने के मामले में कोटे की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा लारपुर में कोटेदार द्वारा फर्जी राशन कार्ड बनवा कर राशन लेने के मामले में हुई जांच में मामला सही पाए जाने पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी घोसी ने कोटेदार पर कार्यवाही करते हुए सरकारी कोटे की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही कोटेदार से एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

गत 15 मई को कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लारपुर की नवनिर्वाचित प्रधान ने चंदा देवी जिलाधिकारी अमित बंसल और मंडलायुक्त को पत्र के साथ फर्जी तरीके से बने राशन कार्ड की प्रति भेजकर लारपुर ग्राम सभा में कोटेदार पर राशन कार्ड बनवाने में बड़ी धांधली का आरोप लगाया था। ग्रामीणों की शिकायत को सज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अमित बंसल के आदेश पर 14 मई को दो सदस्यीय टीम को जांच का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट के आधार पर उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. सी एल सोनकर ने कोटेदार पर कार्यवाही करते हुए सरकारी कोटे की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है साथ ही कोटेदार से एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें