फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल पेय पदार्थों से बुझा रहे प्यास

विज्ञापन
गर्मी का मेवा:गर्मी और चिलचिलाती धूप में नगर के ढेकुलियाघाट स्थित गन्ने की दुकान से जूस पीते बाइक - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अप्रैल माह में ही पड़ रही भीषण गर्मी मई-जून माह की गर्मी का अहसास करा रही है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए लोग ठंडे पानी और शीतल पेयपदार्थों का सेवन करने लगे हैं। गर्मी के चलते सोमवार को भी तपिश बरकरार रही। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा धूप में तेजी कुछ कम रही। लेकिन लोग बेहाल जरूर रहे। नगर क्षेत्र के चौक-चौराहों पर शीतल पेय पदार्थ की दुकानें लग चुकी हैं। भीटी चौक, गाजीपुर तिराहा, सदर चौक, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा तिराहा सहित अन्य जगहों पर चना सतू का शरबत, लस्सी, गन्ने का रस तथा फलों के जूस सहित तरह-तरह के शीतल पेय से लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को तपिश में कुछ नर्मी रही। लेकिन फिर भी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। । गर्मी से निजात पाने के लिए निकलने वाले राहगीरों सहित वाहन चालक इन दुकानों पर पहुंच रहे है। ऐसे में शीतल पेय पदार्थ पीने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका ने भी सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलरों को ठीक कर चालू कराया दिया है। जिससे राहगीरों को ठंडा पानी मिल रहा है। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि जहां भी कूलर खराब होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक करा कर चालू कराया जाएगा। गर्मी में लोगों को शीतलजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें