मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में किसी भी तरह की मशीनों का प्रयोग न हो, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना का रैंडमलिय स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही।
इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने के अलावा जिला चिकित्सालय में दलालों का प्रवेश ना हो इसकी मांग की।जबकि विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने ओवर बिलिंग की समस्या को ठीक करने तथा खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही बदलना सुनिश्चित करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि, मंत्री उर्जा एवं नगर विकास विभाग के प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख घोसी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।