फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गन्ने के खेत में मिला अजगर, छह घंटे के बाद पहुंची वन विभाग की टीम

विज्ञापन
उसरी खुर्द में पकड़ा गया अजगर
विज्ञापन
अमिला। बड़राव ब्लॉक के उसरी खुर्द गांव के कनपुरा पुरवे में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में 15 फीट का बड़ा सा अजगर मिलने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना देने के छह घंटे के बाद वन विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन

गांव के हरिश्चंद्र यादव के खेत में सुबह छह बजे ग्रामीणों ने अजगर देखा और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। 6 घंटे बाद रेस्क्यू शुरू हो सका। आखिरकार ग्रामीणों ने पहल करते हुए जौनपुर के स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ मुरली हौसला को फोन किया। सूचना मिलते ही मुरली हौसला 12:30 बजे मौके पर पहुंचे और 10 मिनट में ही अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की निगरानी में अजगर को सरयू नदी के किनारे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग के दरोगा विपिन कुमार टीम के साथ मौके पर मौजूद रहेलोगों ने मुरली हौसला के साहस और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचती तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील किया कि सांप या अजगर दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि विभाग या मान्यता प्राप्त रेस्क्यू टीम को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें