फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णपदक विजेता खिलाड़ियों के घरों तक पीडब्ल्यूडी बनाएगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों के घर तक जाने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा। जिन स्वर्ण पदक विजेेता के घर तक पक्की सड़क नहीं है, वहां पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने खेल विभाग से गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों में उत्साह का संचार करने लिए सरकार की तरफ कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की खेल विकास एवं खिलाड़ियों के सम्मान वृद्धि की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के घर तक सड़क का निर्माण कराना है। इस बाबत उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश कुमार सब्बरवाल का कहना है कि जनपद के समस्त खेल संघों के प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ी 20 सितंबर तक जिला खेल कार्यालय से संपर्क स्थापित कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें