फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को जिले से जोड़ा जाए

विज्ञापन
पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर निर्माणाधीन पुर्वाचल एक्सप्रेसवे का अंडरपास। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। करोड़ों की लागत से बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले की सीमा से 26 किमी तक गुजरा है। लेकिन इसके जिले में लिंक न होने से जनपदवासी इसके लाभ से वंचित रहेंगे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर लोग इस मुहिम से जुड़ने लगे हैं। ऐसे में साड़ी कारोबारियों ने राज्यपाल को पत्र भेजकर इसे जिले से लिंक कराने की गुहार लगाई है। जिले का मुख्य कारोबार साड़ी है। कारोबार को गति देने के लिए ‘एक जिला एक उत्पाद’ में शामिल किया गया है। जिले के विकास को गति देने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने की घोषणा हुई थी तो जिले के 40 गांवों के लोगों ने जश्न मनाया था कि वह लखनऊ, दिल्ली कम समय में पहुंच जाएंगे लेकिन इस सपने पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। कारोबारियों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिले में 26 किमी से होकर गुजरा है। लेकिन इसका लिंक जिले से नहीं जुड़ा। जिले से गुजरे हिस्से को यूपीडा ने पैकेज नंबर सात सात का नाम दिया है। इसका मतलब आजमगढ़ के सठियांव और गाजीपुर के हैदरा में चढ़ने उतरने की व्यवस्था है। ऐसे में एक गेट से चढ़ने तथा दूसरे गेट को पैकेज से डिवाइड किया गया है। इस तरह से मऊ जिले का हिस्सा भले ही पैकेज सात में है, लेकिन यहां इसकी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं कारोबारी
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गैर जनपद को तो लिंक मार्ग दिया गया है लेकिन जिले को सुविधा से वंचित किया गया है। जो गलत है। -श्रवण गुप्ता व्यापारी
एक्सप्रेस वे से जिले को जोड़ने पर ही साड़ी कारोबार को गति मिल सकती है। इससे जिले के आसपास के इलाकों को लिंक मार्ग से न जोड़ा जाना अन्याय है। -निखिल पांडेय व्यापारी
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कम समय में लखनऊ तथा दिल्ली जाने की उम्मीद जगी है। लेकिन अपने जनपद से लिंक न होने से गैर जनपद जाना पड़ेगा। इसके लिए लड़ाई भी लड़नी पड़ेगी तो लड़ा जाएगा। -गुड्डू देववंशी व्यापारी
विज्ञापन

जिले के 40 गांवों से गुजरे एक्सप्रेस वे पर कहीं चढ़ने और उतरने की सुविधा प्रदान की जाती तो पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होता। मामले में संयुक्त रुप से राज्यपाल को पत्र भेजा गया है। -भोला यादव व्यापारी
मऊ व्यापार का जंक्शन है। पूर्वांचल एक्सप्रेस से मऊ जनपदवासियों को चढ़ने और उतरने की सुविधा न दिया जाना सरासर अन्याय है। आंदोलन करना ही एक मात्र विकल्प है। -सुबोध सिंह व्यापारी
पूर्वांचल एक्सप्रेस का लिंक न होने से जिलावासी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। मांगों पर विचार नहीं किया गया तो निर्माण कार्य को बंद कराया जाएगा। -विमलेश यादव व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें