मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को पर्चा वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। ऐसे में अब अध्यक्ष और महामंत्री पर दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा। शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया है। चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार पटेल और खालिद जमाल खान जबकि मंत्री पद के लिए लाल बहादुर और उदयभान यादव के बीच मुकाबला होगा। सोमवार को पर्चा वापसी में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में अध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव कराया जाएगा। जबकि उपाध्यक्ष, सह मंत्री, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद पर एक एक पर्चा दाखिल होने पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। बता दें कि उपाध्यक्ष पद पर पर आफताब अहमद खान सह मंत्री पद के लिए विजय कुमार एडवोकेट कोषाध्यक्ष के लिए मिथिलेश कुमार सिंह और ऑडिटर पद के लिए सभ्य कुमार पाल ने पर्चा दाखिल किया है। इन पदों पर अन्य किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न भरे जाने से इनका निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ प्रतिष्ठित अध्यक्ष और मंत्री पद पर दो दो प्रत्याशियों द्वारा पर्चा दाखिल किए जाने पर आगामी 31 दिसंबर को चुनाव होगा।