फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दस फीसदी बचा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम, जानें कब होगा जनता को समर्पित

Sat, 12 Jun 2021 06:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

औद्योगिक विकास मंत्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने पहुंचे औद्योगिक मंत्री उप्र सतीश महाना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से होकर गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के लिए औद्योगिक मंत्री उप्र सतीश महाना पहुंचे। उन्होंने मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के भुजही गांव  स्थित यूपीडा कार्यालय जाकर जानकारी ली। बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 26 किमी हिस्सा मऊ जिले की सीमा से होकर गुजर रहा है।

विज्ञापन


यूपीडा कार्यालय में सतीश महाना ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान हेलीकॉप्टर से उतरते ही डीएम अमित सिंह बंसल और एसपी सुशील घुले ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का स्वागत किया। इसके बाद सतीश महाना ने अधिकारियों से 20 मिनट तक वार्ता की। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का काम सिर्फ 10 फीसदी ही बचा है।

उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि जुलाई माह तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद लोकार्पण कर जनता की सेवा में सड़क समर्पित कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बैठक में उन्हें कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने और कार्य मे बाधक की जानकारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें