फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सपा, बसपा, कांग्रेस से जनता ऊबी

Sat, 25 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल किसान हितैषी है।
विज्ञापन



इसमें किसानों को मुआवजा की राशि चार गुना की गई है, साथ ही उनकी जमीन के बदले नौकरी का भी प्राविधान है। विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। यह बातें शनिवार को भुजौटी स्थित पूर्व सांसद दारा चौहान के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कही।


कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का कद वैश्विक स्तर पर ऊंचा हुआ है। जितना कार्य भाजपा ने कम दिनों की सरकार में किया उतना कार्य कांग्रेस ने आज तक नहीं किया।
विज्ञापन



कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व अब समाप्ति की ओर है। राहुल गांधी आज किसानों के हक की बात कर रहे हैं जब कि उन्हें खुद किसानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



 समाजवादी पार्टी मन और वचन से समाजवादी होने का ढोंग रच रही है जब कि प्रदेश में किसान से लेकर आम जन परेशान हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।


 अभी से मुख्यमंत्री ने एक भी किसानों को राहत का चेक नहीं दिया। कहा कि प्रदेश में बसपा का लगभग सफाया हो गया है वह सत्ता का सपना न देखे तो बेहतर है। प्रदेश में लोग केंद्र की तरह ही परिवर्तन चाहते हैं। 2017 में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। कहा कि संगठन को लेकर 28 अप्रैल को प्रदेश स्तर की एक बड़ी बैठक होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें