फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण और कालाबाजारी के प्रति पीआरवी जवान कर रहे हैं जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पहली अप्रैल से अब तक पीआरवपी के जवानों ने 8627 जरूरतमंदों को सहायता पहुंचायी है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं 112 यूपी द्वारा जनमानस को आपात सहायता प्रदान की जा रही है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को रोकने एवं आवश्यक वस्तुओं जैसे आक्सीजन सिलेंडर, जीवन रक्षक दवायें इत्यादि की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पुलिस व 112 यूपी द्वारा कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक-112 यूपी, अशोक कुमार सिंह के द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये निर्देश के क्रम मेे जनपद में प्रचार-प्रसार हेतु 112 मुख्यालय लखनऊ से धन आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि आवंटित अनुदान से होर्डिंग, पोस्टर छपवाया जा रहा है जिसको विभिन्न स्थानों पर लगाकर प्रचार-प्रसार कराया जायेगा। साथ ही 112 यूपी द्वारा उपलब्ध कराये गए ऑडियो जिंगल जिले मे संचालित 52 पीआरवी में लगे पीए सिस्टम के माध्यम से गाँव, कस्बों और शहरी इलाकों में नागरिकों को कोरोना संक्रमण के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें