फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1961 जांच रिपोर्ट में 42 नए संक्रमित मरीज, 62 हुए स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को 1961 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 42 मरीज नए मरीज मिले। वहीं 62 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात देकर अपने घर लौटे। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 7,887 पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि 1760 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें 9 लोग संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 201 जांच रिपोर्ट में 28 जबकि ट्रूनाट जांच में 5 संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र के 26 मरीज मिले। कोपागंज ब्लाक से 5, दोहरीघाट ब्लाक से 2, बड़राव ब्लाक से 1, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 2, घोसी ब्लाक से 1, परदहा ब्लाक से 1, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 1 और 3 अन्य जगह से मिले है। कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 887 लोगों की जांच की गई। वहीं 7 हजार 473 मरीज ठीक हो चुके है। 62 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 352 मरीजों में से 235 मरीजों को इलाज होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें