फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दूकान बहाल करने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 17 May 2016 11:30 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक पर राशन वितरण न होने पर प्रर्शन करते हिकमा गाढ़ा गांव के लोग।
विज्ञापन
एक सप्ताह पूर्व  निरस्त की गई राशन की दूकान को फिर से बहाल किए जाने और गांव में बीपीएल सूची, आवास, राशन  कार्ड, शौचालय, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन में भारी अनियमितता से नाराज हिकमा गाढ़ा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन



ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अनियमितताओं को अविलंब दूर नहीं किया गया तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पर घेराव व प्रदर्शन करेंगे। घंटों प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत हिकमा गाढ़ा में हमेशा अनाज वितरण को लेकर कोटेदारों द्वारा बार-बार गड़बड़ी की जाती है।


जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय तक की गई। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर गत एक सप्ताह पूर्व गांव में नियुक्त कोटेदार कमलेश सोनकर व सुफियान अहमद की दूकानों को निरस्त कर दिया गया। लेकिन पैसे व राजनीतिक दबाव में उक्त दोनों दूकान को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन



इसे लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में ब्लाक मुख्यालय पहुंच ब्लाक गेट के सामने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्थानीय प्रशासन की  मिलीभगत के चलते गांव की बीपीएल सूचि, आवास, राशन कार्ड, शौचालय व वृद्धा तथा विधवा पेंशन में भारी गड़बड़ी व अनियमितता की गई है। जो ग्रामीणों को कत्तई बर्दास्त नहीं है।


सभी ने चेतावनी दी की अगर एक हफ्ते के भीतर अनाज वितरण की अनियमितता व गांव की अन्य गड़बड़ी को दुरुस्त नहीं किया गया तो पुन:  ग्रामवासी जिला मुख्यालय पहुंच कर घेराव व प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य इकलाख अहमद, स्वामीनाथ, संतोष कुमार, मैना देवी, बुचिया, बेचनी, भगवती, कलावती, इमराना खातून, शाहिद कमाल, यूनुस, अनिल, नागेंद्र, याकूब, अंसार, नजारा खातून, सविता देवी, अब्दुल्लाह, श्रवण, राम विजय सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें