फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने फूंका सीएम का पुतला

Tue, 17 May 2016 11:23 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
सीएम का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
 प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था व आए दिन होने वाले अपराध के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए सीएम की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। कस्बा के मुख्य चौक तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
    भाजपा नगर अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में आए दिन व्यापारियों की हत्या हो रही है। सपा सरकार में छात्र चिकित्सक किसान व व्यापारी सभी असुरक्षित हैं। यदि प्रशासन जल्द नहीं चेता तो जनपद कि कानून व्यवस्था के मुद्दे भाजपा चुप नहीं रहेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल को फैक्स के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन

    जनपद में हुई व्यापारियों की हत्या पर सभी को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। इस  अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी संतोष राय  आशीष शर्मा  जर्नादन, केशभान राय, हेमंत राय, प्रहलाद भारती, सुभाष राय, सीधी साहनी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें