कलेक्ट्रेट पर जुलूस की शक्ल में ज्ञान सौंपने जाते कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल।स्रोत-स्वयं
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। गत 11 जनवरी को वाराणसी में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के पुलिसिया कार्रवाई का विरोध किया। राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सईदुर्रहमान अंसारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज समाप्त होकर लाठी, डर और दमन का शासन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल छात्र आंदोलन पर हमला नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर सीधा आघात है। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि मनरेगा करोड़ों गरीब, मजदूर और किसानों की जीवनरेखा है। यदि सरकार ने अपनी दमनकारी नीति नहीं बदली, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों से लेकर सदन तक आरपार का निर्णायक संघर्ष करने को विवश्हो गे। इस दौरान ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, हफीजुर्रहमान, मनोज गिहार, नज़ीर अहमद, राहुल मौर्या, शाहिद फारूकी आदि शामिल थे।