फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिटाई से गर्भपात, 10 के विरुद्ध प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। दहेज उत्पीड़न और गर्भपात के मामले में पुलिस ने मंगलवार की शाम कोपागंज थाना के वाजिदपुरा निवासी 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट नहीं मिलने पर ससुराल के लोग पिटाई करते थे।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी शमा परवीन का निकाह वाजिदपुरा निवासी कमाल अख्तर से हुआ है। निकाह के बाद दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट नहीं मिलने पर पति कमाल अख्तर, ससुर मतीउल्लाह, सास रेहाना, नद सिद्दीका, आसिया, रफीका, रईसा, अनीसा, अरीफा और देवर फहद प्रताड़ित करने लगे। एक साल बाद सारा सामान छीनकर घर से भगा दिया। इस दौरान शमा ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन पति खर्चा नहीं दे रहा है। कोर्ट में इसके लिए दावा किया। इसके बाद सभी बहला, फुसलाकर ससुराल ले गए। वहां फिर से प्रताड़ित करने लगे। वह तीन माह तक ससुराल में रही। इस बीच गर्भवती हो गई, गर्भ में दो माह का बच्चा था। 16 दिसंबर 2025 की शाम सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। इसमें उनका सिर फट गया और गर्भपात हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें