फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महोबा की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नीट की तैयारी कर रही महोबा की एक अनुसूचित जाति की छात्रा के साथ हुई हैवानियत के विरोध में सोमवार को नगर के बुनकर कॉलोनी से जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि महोबा की रहने वाली एक अनुसूचित जाति की छात्रा प्रयागराज में नीट की तैयारी कर रही थी।
कोचिंग से घर लौटते समय उसका अपहरण कर लिया गया। उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे शारीरिक प्रताड़ना भी दी गई।
विज्ञापन

राजमंगल यादव ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने मांग की कि इस मामले की त्वरित सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बने।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद, उदय प्रताप राय, शिवाजी कनौजिया, महेंद्र सोनकर, हाफिर्जुरहमान, गुलशन कुमार, अबसार अहमद, रामकेश पटेल, विवेक गोड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें