फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने पर विरोध प्रदर्शन, ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 04 Sep 2025 03:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ओपी राजभर का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को गुंडा कहे जाने का विवाद बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज के सामने कार्यकर्ताओं ने ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। साथ ही सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं से माफी मांग कर तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। छात्र संगठन को अगर कोई गुंडा कहता है तो उसे उसकी सजा जरूर मिलेगी। इस दौरान पुलिस फोर्स मौजूद रही। 

इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में मंत्री संजय निषाद: बोले- दिल्ली में पीडीए की हवा निकाली, कुछ छुटभैये डुबो सकते हैं भाजपा की नैया
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रांत सह मंत्री शशिकांत मंगलम , जिला संयोजक अनन्या शर्मा, स्नेहा पांडे, नितिन विश्वकर्मा, अनुज, शुभम गुप्ता, सत्यम सिंह, शिवांगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें