फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशा यादव का विरोध्ा

Wed, 23 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर शीर्ष नेतृत्व के फैसले के बाद भी कुछ लोग विरोध्ा कर रहे हैं। हालांकि खुरहट वार्ड से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव को टिकट मिलने से जिले में कहीं खुशी तो कहीं विरोध है।
विज्ञापन



 पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को जहां बैठक कर सपाईयों ने खुशी प्रकट की वहीं डीसीएसके पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष एवं छात्रों ने विरोध जताते हुए जिलाध्यक्ष सहित कई मंत्रियों का पुतला फूंका है।


पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान ने कहा कि पार्टी के मुखिया ने जिले में काफी सोच समझकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव को टिकट दिया है। इससे पार्टी के लोगों में काफी खुशी है। कहा कि पार्टी द्वारा टिकट घोषित किए जाने के बाद यह ज्यादा संभावना जताई जा रही है कि जिले में यह पद निर्विरोध हो सकता है।
विज्ञापन



 जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को पूरा विश्वास है कि अंशा यादव पूर्व में इस पद पर कार्य कर चुकी हैं। उनके अनुभवों से पार्टी को लाभ पहुंचेगा।


 बैठक में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रामनरेश यादव, गुड्डू चौधरी, रवींद्र राय, वीरेंद्र यादव, राजेश यादव, योगेंद्र यादव, बिहारी यादव, रामाश्रय राजभर, अनीष अंसारी, दूूधनाथ यादव, संजय चौधरी आदि उपस्थित रहे। उधर छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में  मंगलवार को डीसीएसके मोड़ पर पार्टी द्वारा अंशा यादव को टिकट दिए जाने पर विरोध जताया। कहा कि पार्टी में अन्य नेताओं को दरकिनार कर उन्हें टिकट दिया गया है।


 जो कि उचित नहीं है। इस दौरान छात्रों ने जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, मंत्री बलिराम यादव एवं विधायक सुधाकर सिंह का पुतला फूंका। इस अवसर पर रोशन यादव, सुधाकर यादव, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें