फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मरा मिला संरक्षित पशु, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के अतरारी गांव में शनिवार की सुबह छह बजे संरक्षित पशु का अवशेष गड्ढे में मिला। उसकी गर्दन आधी कटी हुई थी। तहरीर के आधार पर मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने खैराबाद निवासी सहाबुद्दीन, जुल्फीकार, मास और जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन




संरक्षित पशु गांव निवासी लालमती का था जिसे आरोपी रात में साथ ले गए थे। पशु चिकित्सक ने पहुंचकर पोस्टमार्टम किया जिसके बाद उसे दफना दिया गया। अतरारी गांव निवासी लालमती ने बताया कि डेढ़ साल का पशु रात में अहाते में बंधा था। सुबह पता चला कि घर से 200 मीटर मरा पड़ा है।
विज्ञापन




लालमति की बेटी मंजू ने बताया कि आठ महीने पहले भी उनके घर के बाहर बंधी भैंस चोरी हो गई थी। कुछ घंटों बाद पता चला था कि किसी ने उसे मार डाला।



सीओ शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि लालमती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें