फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ठगी के शिकार तीन लोगों के रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना की साइबर टीम ने शनिवार को साइबर फ्रॉड के शिकार तीन लोगों के कुल एक लाख 500 रुपये की वापस कराया। लक्ष्मण चौहान निवासी ग्राम सेमरी कोलौरा के मोबाइल पर भेजे लिंक पर क्लिक करने के दौरान खाते से 82,000 रुपये कट गया था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में मुन्ना गुप्ता निवासी नोहरेपुर ने शिकायत की थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिश्तेदार बनकर उनसे धोखाधड़ी करते हुए 11,000 रुपये की ठगी कर ली थी। साइबर टीम द्वारा पीड़ित को पैसा वापस दिलाया।
तीसरे प्रकरण में दीपक खरवार निवासी सोनिसा ने शिकायत किया कि भूलवश 7,500 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गए। साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्यवाही कर संबंधित बैंक से समन्वय कर पीड़ित को पैसा वापस कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर टीम में उप निरीक्षक रामाज्ञा कुमार, सुधा अग्रहरि, आरक्षी अब्दुल रब, प्रियंका मिश्रा शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें