जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय धरती माता बचाओ निगरानी समिति की पहली बैठक हुई। बैठक में डीएम ने जैविक उर्वरकों को प्रयोग को बढ़ावा देने के साथ किसानों के इसके प्रति जागरूक के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार, वायु प्रदूषण को कम करना और भूमि की उर्वरता को बनाए रखना है।
इसके लिए तहसील एवं ग्राम स्तर पर भी धरती माता बचाओ निगरानी समितितो का गठन किया जा चुका है। वहीं इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र पिलकी के वैज्ञानिक डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि मृदा परीक्षण के उपरांत ही रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जाए।
जिला उद्यान अधिकारी ने फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने, तथा देसी विधियों से तैयार खाद का प्रयोग करने हेतु उन्हें प्रेरित करना आवश्यक बताया।
साथ ही जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को किसानों को जागरूक करने को लेकर मेकैनिज्म तैयार करने के निर्देश दिया।डीएम ने जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सोमपाल गुप्ता सहित जनपद के रासायनिक उर्वरक दुकानों के थोक विक्रेता तथा रासायनिक उर्वरक कंपनियों के जनपद स्तरीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।