फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निर्धारित समय-सीमा बीतने के बाद भी अधूरी हैं परियोजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड के तहत सीएमआईएस पोर्टल पर संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 834 परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें से 397 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 437 लंबित हैं। कुछ परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा बीतने के बाद भी अधूरी हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम, जल निगम अर्बन, सेतु निगम, प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन, आवास विकास परिषद, सिडको, सीएनडीएस, पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सभी कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय-सीमा बढ़ाने की जरूरत होने पर शासन से पत्राचार कर पोर्टल पर स्थिति अपडेट की जाए, ताकि जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो।
दो दिन में हटाए जाएं बिजली के पोल : सेतु निगम के रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए डीएम ने संबंधित संरचनाओं की सूची तैयार कर संयुक्त टीम के माध्यम से समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

घोसी में पीडब्ल्यूडी की सड़क के निर्माण में विद्युत पोल बाधा बने होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। विद्युत विभाग को भुगतान होने के बावजूद पोल नहीं हटाए जाने पर डीएम ने दो दिन के भीतर इन्हें हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें