फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मध्यदेशीय समाज ने गाजे बाजे के साथ निकाली संत गणिनाथ की शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमऊ। मध्य देशीय वैश्य समाज की तरफ से बाबा गणिनाथ की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल अनुयायियों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर के राजस्थान भवन से बाबा गणिनाथ की शोभा यात्रा सज धज कर धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए नगर के सहादतपुरा स्थित वैश्य अतिथि भवन तक पहुंची। रास्ते भर विद्यालय के छात्र छात्राएं आगे-आगे चलते हुए शोभा यात्रा की शोभा को बढ़ाते रहे। नगर के सहादतपुरा स्थित वैश्य अतिथि भवन के सभागार में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर सरजू दास अनाथाश्रम के पूर्व अध्यक्ष कुबेर दास गुप्त ने कहा कि गणिनाथ ने मध्यदेशीय समाज ही अपितु समग्र सनातन समाज को अपनी धवल कीर्ति से आलोकित और प्रकाशित किया।संत गणिनाथ ने अपने जीवन काल में संत और सामाजिक धार्मिक सेवाओं के साथ ही साथ राज्य का संचालन भी बड़ी ही सहजता से किया। इस अवसर पर सर्व प्रथम श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा श्री सुंदर कांड का संगीतमय पाठ हुआ। उसके पश्चात वैदिक रीति से हवन यज्ञ किया गया।इस अवसर पर संजय मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, डाॅ. रामगोपाल, राजेंद्र गुप्ता, अनूप चंद गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, मनीष गुप्ता, निर्मल गुप्त आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें