सिंधी समाज के तत्वाधान में मंगलवार की रात अपने इष्टदेव झूलेलाल साईं जी की शोभायात्रा धूूमधाम से निकाली।
सिंधी
समाज के लोग इस दौरान भक्ति गीतों पर डांडिया प्रस्तुत किया। शोभायात्रा
के समापन पर सिंधी धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने
प्रसाद ग्रहण किया।
शोभायात्रा नगर क्षेत्र के सिंधी कालोनी स्थित
काशीचंद के निवास से प्रारंभ होकर सिंधी कालोनी, रौजा, सदर चौक होते हुए
पुन:वापस आई। वापसी के बाद शोभायात्रा बालनिकेतन के रास्ते भीटी तमसा नदी
के पावन तट तक पहुंचा।
शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में
सिंधी समाज के लोग शोभायात्रा में शामिल रहे। जो रास्ते भर डांडिया पर
झूमते नाचते रहे। शोभायात्रा के समापन के बाद सभी ने भंडारे में प्रसाद
ग्रहण किया।