फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों ने निकाली शोभायात्रा

Sun, 13 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की ओर से रविवार को नगर के सहादतपुरा स्थित मद्धेशिया भवन मेें संत गणिनाथ की मनाई गई। इसमें स्कूली बच्चों ने गाजेबाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन



इस मौके पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रामदास गुप्त ने कहा कि संत गणिनाथ ने समग्र वैश्य समाज को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। उन्होंने समाज को उच्च आयाम दिया।


 मद्धेशिया समाज के प्रेरणास्रोत  संत शिरोमणि  गणिनाथ ने सामाजिक  और धार्मिक संरचना को मजबूत किया। इसके पूर्व सेंट जीएन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने संत गणिनाथ जी की शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन



 शोभायात्रा जुलूस में शामिल समाज के सैकड़ों लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा अभ्युदय झंडोतोलन कर गीत गाया गया।


आर्य समाज के प्रमुख गिरीराज शास्त्री व अशोक आर्य तथा भृगु के निर्देशन में हवन पूजन किया गया। समारोह को कुशीनगर से आए डा. नरेंद्र गुप्ता, डा. कुबेर दास गुप्त, राजेंद्र राजवती, राधेकांत गुप्त, राजेंद्र एडवोकेट, जगदीश गुप्ता, अंजनी गुप्त आदि ने संबोधित किया। दयाशंकर गुप्त, संगम लाल, भगवान गुप्ता, मनोज गुप्त, अखिलेश गुप्त, श्यामसुंदर, राजकुमार गुप्त, दिलीप आदि थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें