लेखपाल भर्ती परीक्षा में रविवार को दोनों पालियों में 20 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुुुुरू होने से दो घंटे पहले ही परीक्षार्थियों को केंद्रों पर बुला लिया गया। केंद्रों का गेट परीक्षा शुरू होने से महज आधा घंटे पहले ही खोला गया। चिलचिलाती धूप में अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे सड़क के किनारे गुुजारने पड़े।
परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए थे। इनमें सदर तहसील क्षेत्र में 13 केंद्र , मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 6 परीक्षा केंद्र और घोसी तहसील क्षेत्र में तीन केंद्र बनाए थे।
इन पर कुल 28 हजार पांच सौ आठ परीक्षार्थयों को परीक्षा देनी थी। लेकिन सुबह और शाम की पालियों में कुल मिलाकर साढ़े पांच हजार अभ्यर्थयों ने परीक्षा छोड़ दिया। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से टाटा कंसल्टेंसी के सेंटर मैनेजरों और कर्मचारियों ने परीक्षा सकुशल संपन्न कराई।
परीक्षा की सकुशल संपन्न कराने के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट ,10 सेक्टर मजिस्ट्रेट दोनों पालियों में अपने अपने क्षेत्रो में चक्रमण करते रहे। इनके साथ सीओ और एसओ स्तर के पुलिस अफसर रहे। इनके अतिरिक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप तैनात सीडीओ जीके त्यागी और डीएफओ परीक्षा केंद्रों का दौरा करके परीक्षा की शुचिता की निगरानी करते रहे।