जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई। जिसमें पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों ने समस्याओं को जिलाधिकारी के सामने रखा, जिसमें डीएम ने जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
बैठक में सबसे पहले पूर्व सैनिक अशोक नाथ यादव द्वारा मकान बनाने पर विपक्षी द्वारा अवरोध पैदा करने की शिकायत रखी गर्द। जबकि सत्यनारायण यादव के मकान बनने पर अवरोध, संतोष उपाध्याय के बिजली संबंधित और नगर पालिका से संबंधित शिकायतों के बारे में अवगत कराया गया।
वहीं सत्य भावना ने हर घर जल योजना के तहत नल लगने के बाद पानी न आने के संबंध में शिकायत की गई। इसके अलावा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लाइसेंस न बनने, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी लोगों की शिकायतों को सुना। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी भूतपूर्व सैनिक जब वह अपना कार्यकाल पूर्ण कर अपनी जन्मभूमि पर वापस लौटे तो उन्हें किसी भी प्रकार की शिकायतों का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी शिकायतों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं को शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार और बिना किसी भेदभाव से करने का आश्वासन भी दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि आने वाली आपदाओं, एयर स्ट्राइक, आग लगना, ट्रेन दुर्घटना सहित अन्य आपदाओं से बचाव के लिए सभी भूतपूर्व सैनिकों का जरूरत पड़ने पर सहयोग लिया जाएगा।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं भूतपूर्व सैनिक और उनके आश्रित उपस्थित थे।