मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। नगर के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मिर्जाहादीपुरा चौराहा पर 16 दिसंबर 2019 को हिंसक सीएए विरोध प्रदर्शन में 22 मुख्य उपद्रवियों में शामिल मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी जावेद उर्फ नाटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित करके उसके विरुद्ध गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर किया था। इस उप्रदव में शामिल 17 अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पांच आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
110 लीटर अवैध देशी के साथ चार गिरफ्तार
मऊ। दोहरीघाट थाने की पुलिस तीन लोगों को 60 लीटर शराब के साथ्ज्ञ गिरफ्तार कर लिया जबकि दक्षिणटोला पुलिस ने 50 लीटर अवैै शराब के साथ मतलूपुर मोड़ के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा कई थानों की पुलिस ने 43 लोगों को शांति भंग की आशंका की धारा में गिरफ्तार कर लिया।